my questions to the society and people (specially Jabalpurians) about their conduct, behavior and hypocrisy

Sunday, December 27, 2009

एक नया ब्लॉग क्यों ?

आप सभी को मेरा प्रणाम, मेरा यह हिंदी भाषा का ब्लॉग समर्पित है मेरी मात्र भाषा सुनने और बोलने वाले लोगों को. हाल ही में हुए मंथन अवार्ड्स के समारोह में मुझे IIMA के एक प्रोफेस्सर श्री अनिल गुप्ता के विचारों (क्रन्तिकारी विचारों) को सुनने और उन विचारों पर विचार करने का अवसर प्राप्त हुआ. और तब मुझे यह आभास हुआ की वाकई हमारी भाषा में हमारी संस्कृति के गहन राज़ और निचोड़ छुपा रहता है. हम अगर अपनी शालियों और संस्कृति को संभलकर रखना चाहते हैं तो हमें अपने भाषा के ज्ञान को भी संभाल कर रखना पड़ेगा.

चूँकि मेरा जन्म जबलपुर में हुआ और कक्षा 9 के उपरांत में यहीं पर पढ़ा लिखा, इसलिए मुझे इस शहर (मेरे शहर) से अत्यधिक लगाव है और इसलिए मैंने अपने इस ब्लॉग का नाम भी यहाँ के एक बहुत प्रचलित शब्द काय बड्डे (kaay badde) जिसका अर्थ क्यों बड़े भाई होता है, रखा !
आशा है में अपने शहर के लिए और शहर वाशियों और अपनी भाषा के लिए इस ब्लॉग द्वारा कुछ नया कर सकूँ.
आपका,
कौस्तुभ वर्मा
अभियंता, प्रशिक्षक, पत्रकार, ब्लॉगर, काउंसलर
 

No comments:

Post a Comment